महिला पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दर्जनभर घायल, एक गंभीर रेफर।

रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमे महिला पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी ।

महिला पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दर्जनभर घायल, एक गंभीर रेफर।
Image Slider
Image Slider
Image Slider

रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुसाड़ी के समीप आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर महिला पुलिस जवानों को लेकर जा रही BMP की बस में पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में बस में सवार करीब दर्जनभर महिला पुलिस जवान घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही संझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नोखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया जबकि एक महिला पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल महिला पुलिस जवानों का इलाज जारी है। नोखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ.सतीश कुमार ने बताया कि बस और ट्रक की टक्कर में घायल महिला पुलिसकर्मियों का उपचार किया गया है। एक घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रेफर किया गया है जबकि अन्य सभी का इलाज अस्पताल में जारी है। एनबीसी 24 के लिए अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट।